{"_id":"6a216cbdc09ba0bae4022375","slug":"police-stopped-a-vehicle-that-turned-at-a-checkpoint-and-recovered-101-cases-of-liquor-mandi-news-c-90-1-ssml1045-199276-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नाका देखकर मोड़ा वाहन पुलिस ने रोका, शराब की 101 पेटियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नाका देखकर मोड़ा वाहन पुलिस ने रोका, शराब की 101 पेटियां बरामद
विज्ञापन
पंडोह पुलिस ने पकड़ी साल की सबसे बड़ी शराब की खेप, दो आरोपी गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। पंडोह पुलिस ने वीरवार सुबह मंडी–कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए देसी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने 101 पेटियों में रखी 1,212 बोतलें देसी शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह वर्ष 2026 में अब तक की सबसे बड़ी शराब बरामदगी बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब 7:15 बजे सूचना मिली कि मंडी से कुल्लू की ओर एक महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप में शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर उपनिरीक्षक अशोक पठानिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जागर नाला के पास नाकाबंदी की।
करीब 7:40 बजे संदिग्ध वाहन वहां पहुंचा। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन को जागर गांव की ओर मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर लगभग 50 मीटर आगे वाहन को रोक लिया।
विज्ञापन
वाहन चालक की पहचान सुंदरनगर उपमंडल के रड़ा गांव निवासी लतेश कुमार और उसके साथ बैठे व्यक्ति की पहचान नितिश कुमार के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने शराब के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दिया। वाहन पर पीले रंग की प्लास्टिक तिरपाल लगी थी। तलाशी लेने पर उसमें गत्ते की 101 पेटियां मिलीं, जिनमें प्रत्येक में 12-12 बोतलें देसी शराब (मार्का वीआरवी संतरा, 750 मिलीलीटर) थीं। इनमें 61 पेटियों पर बैच नंबर-153 और 40 पेटियों पर बैच नंबर-154 अंकित था। सभी पेटियों पर फॉर सेल इन एचपी ओनली लिखा पाया गया। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि शराब और वाहन को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।