{"_id":"57fe37924f1c1b833928e0d3","slug":"pm-give-relief-to-the-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम दिवाली से पहले सूबे के किसानों को देेंगे तोहफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम दिवाली से पहले सूबे के किसानों को देेंगे तोहफा
मंडी
Updated Wed, 12 Oct 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में प्रधानमंत्री दौरे को लेकर सुरक्षा का जायजा लेते एनएसजी के अधिकारी व भाजपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। अब हिमाचल के हर खेत को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार हिमाचल आ रहे नरेंद्र मोदी मंडी रैली में कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) का शुभारंभ करेंगे। हालांकि, अभी तक इसकी अधिकारी अधिसूचना जारी नहीं की गई है। लेकिन यह तय है कि मंडी के पड्डल मैदान से प्रधानमंत्री दीपावली से पहले हिमाचल के किसानों को तोहफा देंगे।
विज्ञापन
अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के चलते हिमाचल भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस रैली में बड़ी योजना प्रदेश के लिए लाने में जुटी है। जिसमें पीएमकेएसवाई प्रमुख मानी जा रही है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश में बाकायदा एक सर्वे भी करवाया गया है। जिसके बाद अब पीएमकेएसवाई को शुरू करने की बात सामने आई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री के इस दौरे से प्रदेश के लिए बड़ी घोषणा करने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
योजना के तहत सिंचाई में निवेश को आकर्षित करने का भी प्रयास किया जाएगा। पीएमकेएसवाई के लिए मौजूदा वित्त वर्ष में 1000 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया गया है। इसके तहत हर खेत तक सिंचाई पानी पहुंचाने के लिए योजनाएं बनाने व उनके कार्यान्वयन की प्रक्रिया में राज्यों को अधिक स्वायत्ता और धन के इस्तेमाल की लचीली सुविधा दी गई है। योजना में केंद्र 75 प्रतिशत अनुदान देगा और 25 प्रतिशत खर्च राज्यों के जिम्मे होगा। पूर्वोत्तर क्षेत्र और पर्वतीय राज्यों में केंद्र का अनुदान 90 प्रतिशत तक होगा। पीएमकेएसवाई का मुख्य उद्देश्य सिंचाई में निवेश में एकरूपता लाना, हर खेत हो पानी के तहत कृषि योग्य क्षेत्र का विस्तार करने के लिए खेतों में ही पानी को इस्तेमाल करने की दक्षता को बढ़ाना है।
विज्ञापन
इनसेट
हर वर्ग के किसानों को मिलेगा लाभ
इस योजना के प्रदेश में शुरू होने से हर वर्ग के किसानों को कृषि करने के लिए पानी उपलब्ध होगा। चाहे किसान के पास सिर्फ एक खेत क्यों न हो। भाजपा इस योजना को शुरू करने के पक्ष में है, जिससे प्रदेश के हर किसान को लाभ हो सके।
उज्ज्वला योजना पर नहीं बनी बात
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का भी मंडी में शुभारंभ हो सकता था। लेकिन प्रदेश के अधिकतर बीपीएल परिवारों में एलपीजी गैस सिलेंडर होने के चलते अभी इस योजना का प्रधानमंत्री के हाथों शुरू नहीं किया जाएगा। हालांकि, उज्ज्वला के इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने सूची बनाने का काम पिछले दो महीनों से शुरू कर दिया है। फिर भी मंडी में प्रधानमंत्री इस योजना को शुरू नहीं करेंगे।
कोट्स
कई योजनाओं का रखा जाएगा प्रस्ताव : सांसद
रैली प्रभारी एवं सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि प्रदेश भाजपा की ओर से रैली के दौरान कई योजनाओं के प्रस्ताव प्रधानमंत्री के समक्ष लागू करने के लिए रखे जाएंगे। जिसमें पीएमकेएसवाई भी एक है।