फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Permanent market should be given to the street vendors in mandi

मंडी में रेहड़ी-फड़ी धारकों को दी जाए स्थायी मार्केट

Fri, 23 Jul 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Permanent market should be given to the street vendors in mandi
मंडी में भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता स्थापना दिवस में भाग लेते हुए। - फोटो : Mandi
मंडी। भारतीय मजदूर संघ ने शुक्रवार को मंडी में 66वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर वक्ताओं ने रेहड़ी फड़ी धारकों के लिए छोटी काशी में स्थायी मार्केट की मांग रखी।
विज्ञापन

सरकार से उम्मीद जताई है कि आशा, आंगनबाड़ी और मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। मजदूरों का मूल वेतन 8 हजार रुपये निर्धारित किया जाए। स्थापना दिवस पर आयोजन सेरी चाणनी के नजदीक हुआ। इसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला मंडी के प्रधान हेमराज ने बीएमएस के पूर्व एवं वर्तमान स्वरूप पर मजदूरों को संबोधित किया। कहा कि भामसं दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बन कर उभरा है। संगठन देश और मजदूरों के विकास के लिए कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान ने मजदूरों की विभिन्न मांगों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि रेहड़ी-फड़ी धारकों के लिए स्थायी स्थान दिया जाए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहले रेहड़ी फड़ी की दुकानों के लिए दो करोड़ की घोषणा की है। भामसं जिला मंडी ने सरकार और प्रशासन से प्रार्थना की है कि मजदूरों के कल्याण के लिए स्थायी नीति बनाई जाए।

बैठक में जिला प्रधान हेमराज, रेहड़ी फड़ी यूनियन के प्रधान सुंदरलाल शर्मा, फोरलेन के प्रधान दलीप ठाकुर, आशा कार्यकर्ता जिला प्रधान सुनीता, मुन्नी लाल, शालीग्राम, प्रभुनाथ, मस्तराम, ज्ञान सिंह, प्रकाश चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed