फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People sat on chairs only at ten o'clock in the morning

सुबह दस बजे ही कुर्सियों पर लोगों ने किया कब्जा, उत्साह के बीच कोविड नियम दिखे धरे के धरे

Thu, 07 Oct 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
People sat on chairs only at ten o'clock in the morning
मंडी में भाजपा रैली के दौरान गांधी चौक के समीप सड़क पर पार्क किए गए वाहन संवाद - फोटो : Mandi
मंडी। समय : सुबह 11.15 बजे। स्थान : मंडी सेरी, सेरी चनणी। मंच और पंडाल को शामियाने से ढका है। गांधी चौक से सुकेती पुल तक पूरे क्षेत्र को झंडों से सजाया गया है। भाजपा रैली में शामिल होने वाले लोगों को बिठाने के लिए कुर्सियां लगी हैं। कुर्सी पर बैठे राम सिंह, बद्री नाथ ने बताया कि सुबह दस बजे से काफी लोग कुर्सियों पर जमे हैं।
विज्ञापन

सेरी बाजार से होकर गुजरने वाले ट्रैफिक को गांधी चौक से टारना सीढ़ियों की तरफ से सुकेती पुल की तरफ से डायर्वट किया गया। इससे जाम की स्थिति बन गई। साढ़े ग्यारह बजे तक रैली स्थल पूरी तरह पैक हो गया। इसमें तीन से चार हजार लोगों की हाजिरी रही। कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच कोविड नियम धरे के धरे दिखे। सामाजिक दूरी, मास्क पहने लोग कम ही दिखे।
विज्ञापन

समय 11.45 बजे, कार्यकर्ताओं को भाजपा की टोपी भेंट की गई। लोगों के लिए पेयजल का भी इंतजार रहा। इस दौरान कुछ महिलाओं को धूप से बचने के लिए सिर पर चुन्नी ओढ़ी है। समय 12.25 मिनट, नामांकन भरने के बाद मुख्यमंत्री और प्रत्याशी ब्रिगेडियर कार्यकर्ताओं के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर पंडाल पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और ब्रिगेडियर को कंधे पर उठा कर मंच तक पहुंचाया। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं गले डाल कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जहां सामाजिक दूरी की अवहेलना की, वहीं मास्क की अनिवार्यता को भी दरकिनार किया। कोविड नियमों की अनुपालना महज औपचारिकता रही। रैली के बाद मंच के पीछे और पंडाल में चारों तरफ बोतलें और फूल मालाएं नजर आईं।

भाजपा रैली में धूप से बचने के लिए सिर पर चुनरी ओढ़े बैठी महिलाएं   संवाद

भाजपा रैली में धूप से बचने के लिए सिर पर चुनरी ओढ़े बैठी महिलाएं संवाद- फोटो : Mandi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed