{"_id":"612a6acf8ebc3e7a08052cc7","slug":"pensioners-will-now-take-out-a-rally-on-15-september-mandi-news-sml381943974","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें न मानने पर अब 15 को रैली निकालेंगे पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें न मानने पर अब 15 को रैली निकालेंगे पेंशनर
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन मंडी इकाई की बैठक शनिवार को केशव दत्त अवस्थी की अध्यक्षता में हुई। इसमें राज्य स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए चर्चा की। पेंशनर कल्याण संगठन के अध्यक्ष बृजलाल धीमान ने बताया कि पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए आश्वासन के बावजूद कुछ नहीं हुआ।
अब आगामी 15 सितंबर को मंडी में एक रैली निकाली जाएगी तथा जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा जाएगा। कहा कि पेंशनरों की मांगों और समस्याओं को लेकर निगम प्रबंधन और प्रदेश सरकार हमेशा गुमराह करते रहे हैं। झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं। इसके चलते पेंशनरों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
उन्होंने सभी पेंशनर इकाइयों से 15 सितंबर को मंडी बस अड्डा में सुबह 10 बजे एकत्रित होने का आह्वान किया है। रैली से पूर्व छह सितंबर को वरिष्ठ नागरिक भवन मंडी में पेंशनरों का जनरल हाउस आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी पेंशनर भाग लेंगे। बैठक में कल्याण संगठन के उपप्रधान सुभाष चंद, महामंत्री बलवंत सेन, अनूप कपूर, चमन लाल, चंद्र सिंह, इंद्रजीत, पवन कुमार, प्रकाश चंद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।