{"_id":"682f68f34d76d4064002a5f8","slug":"pediatrician-services-will-be-available-again-in-jogindernagar-civil-hospital-mandi-news-c-90-1-ssml1025-156911-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल में फिर मिलेंगी बाल रोग विशेषज्ञ की सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल में फिर मिलेंगी बाल रोग विशेषज्ञ की सेवाएं
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में शनिवार से डॉ. दीक्षा प्रतिनियुक्ति पर बाल रोग विशेषज्ञ का पदभार ग्रहण करेंगी। इससे बाल रोगियों को बेहतर उपचार मिलेगा। इससे पहले अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त होने से अभिभावक अपने बच्चों को टांडा, पधर और क्षेत्रीय अस्पताल मंडी ले जा रहे थे।
करीब एक माह बाल रोग विशेषज्ञ के प्रतिनियुक्ति पर आने की सूचना से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल पधर में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ को प्रतिनियुक्ति पर नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर भेजा है। अस्पताल में इससे पहले शिशुरोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रोशन लाल कौंडल तैनात थे।
उनकी पदोन्नति पर यह पद रिक्त हो गया था। जोगिंद्रनगर अस्पताल के कार्यवाहन प्रभारी डॉ. विजेंद्र ने कहा कि चिकित्सों की प्रतिनियुक्ति आधार पर तैनाती हो रही है। इससे मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा। हड्डी, चर्म, शल्य, ईएनटी विशेषज्ञों के रिक्त पदों पर भी अगर स्वास्थ्य विभाग जल्द तैनाती करता है तो रोगियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
...
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में विशेषज्ञों के रिक्त पदों पर चिकित्सकों की सेवाएं फिर शुरू करने के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार कर उपमंडलवासियों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
-डॉ. दीपाली शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी