फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Peace meal workers raised the demand for regularization

पीस मील कर्मियों को अनुबंध पर लाकर किया जाए नियमित

Fri, 23 Jul 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Peace meal workers raised the demand for regularization
सुंदरनगर (मंडी)। परिवहन निगम के पीस मील कर्मचारियों की शुक्रवार को बस स्टैंड परिसर में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए धर्म सिंह राणा ने परिवहन निगम प्रबंधक पर आरोप लगाया कि वह पीस मील कर्मचारियों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री को भी गुमराह किया जा रहा है। इस मौके पर कर्मचारियों ने सरकार के चेताया और कहा कि वह पीस मील कर्मचारियों की पुरानी पॉलिसी को शीघ्र बहाल करें अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निदेशक मंडल की 188वीं बैठक में 410 पीस मील कर्मचारियों को अनुबंध पर लाया गया था। इसके बाद उन्हें नियमित भी कर दिया गया लेकिन 933 पीस मील कर्मचारियों को उस नीति में नहीं लाया गया। इससे इस वर्ग में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि जल्द ही सभी 933 पीस मील कर्मचारियों को भी अनुबंध में लाया जाए अन्यथा वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इधर, बैठक के बाद पीस मील कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर अपनी मांग के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की। इस मौके पर विजय कुमार, घनश्याम, रमेश कुमार, कर्मचंद, रूपलाल, अजय कुमार, सुखदेव चौधरी, दिनेश कुमार, दिलीप कुमार और दीपक धीमान सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed