फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Partial changes in the roster of some wards of Nachan area

Mandi News: बिजली के तारों की चपेट में आया केबल से लदा ट्राला

Wed, 29 Apr 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Partial changes in the roster of some wards of Nachan area
पंडोह (मंडी)। पंडोह के समीप एक बड़ा हादसा होने से टल गया। भारी केबल रोल लेकर जा रहा एक ट्राला अचानक बिजली की लाइनों की चपेट में आ गया। इससे शॉर्ट सर्किट हो गया और केबल रोल से धुआं निकलने लगा। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्राला चालक संदीप चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत 112 नंबर पर फोन कर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस चौकी से ट्रैफिक इंचार्ज चेत राम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही बीबीएमबी की फायर ब्रिगेड भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को व्यवस्थित किया और वाहनों की आवाजाही सुचारु करवाई। ट्राला चालक संदीप चौधरी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश से कुल्लू के बिहाली (सैंज) स्थित विद्युत परियोजना के लिए केबल लेकर जा रहा था। पंडोह के समीप अचानक ट्राला बिजली की तारों की चपेट में आ गया, जिससे आग लग गई। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed