फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Parking space marked in Bagsyaad market

Mandi News: बगस्याड़ बाजार में पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित

Fri, 13 Jun 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 13 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Parking space marked in Bagsyaad market
थुनाग (मंडी)। थुनाग उपमंडल के बगस्याड़ बाजार में पार्किंग व्यवस्था के बारे में प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। प्रारूप अधिसूचना के विरुद्ध निर्धारित समयावधि में किसी भी व्यक्ति की ओर से कोई आपत्ति नहीं मिली है।
विज्ञापन

भारी मालवाहक वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग की प्रक्रिया को सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। प्रशासन की ओर से अधिसूचित किए स्थानों में एचपी पेट्रोल पंप के समीप चार टैक्सियों के लिए स्थान निर्धारित किया गया है। जीवानंद मीट शॉप से बोर्ड मार्ग पर सात हल्के मोटर वाहन पार्क होंगे। पोल से सोलर लाइट तक बीस दोपहिया वाहन, ग्रामीण बैंक के सामने छह एलएमवी कार पार्क होंगी।
विज्ञापन

एकांत होम स्टे बोर्ड से लेकर गुंजन ठाकुर दुकान तक दस दोपहिया वाहन, एकांत होम स्टे से सोलर लाइट और बिजली खंभे की ओर जाने वाले रास्ते पर दस एलएमवी कार, प्रेम हार्डवेयर स्टोर से हैंडपंप तक चार एलएमवी कार पार्क की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हैंडपंप से ठाकुर भोजनालय तक सात एलएमवी कार, ठाकुर भोजनालय से पेट्रोल पंप तक दस दोपहिया वाहन और सहकारी बैंक से पंचायत भवन की बाईं दिशा में दस एलएमवी कारों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोई भी बस निर्धारित बस स्टॉप क्षेत्र पर पंद्रह मिनट से अधिक समय तक नहीं रुकेगी।

यदि कोई बस इससे अधिक समय तक रुकती है तो उसे गांव की सीमा के बाहर पार्क किया जाएगा। जिला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने स्थानीय लोगों, व्यापारियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और बगस्याड़ क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पूर्ण सहयोग दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed