फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Panchayat representatives should also be given salary

पंचायत नुमाइंदों को भी दिया जाए वेतन

Sat, 31 Jul 2021 07:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Panchayat representatives should also be given salary
धर्मपुर पंचायत समिति हाल में आयोजित 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर मौजूद विभिन्न पंचायतों ? - फोटो : Mandi
धर्मपुर (मंडी)। विकास खंड धर्मपुर के पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों ने सरकार से मांग उठाई कि उन्हें भी मानदेय की जगह वेतन देने का प्रावधान किया जाए। प्रधानों ने कहा कि जल्द ही इस बारे में प्रदेश स्तरीय कमेटी का गठन कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल मिलेगा।
विज्ञापन

इसमें पंचायत नुमाइंदों को वेतन देने के प्रावधान की मांग उठाई जाएगी। प्रधान यूनियन के प्रधान प्रताप सकलानी ने कहा कि समस्त प्रधानों और उपप्रधानों की यह मांग है कि उन्हें भी वेतन दिया जाए। कहा कि पंचायत में कोई भी कार्य हो, उसमें सबसे पहले प्रधानों को बुलाया जाता है और पंचायत में कोई घटना या दुर्घटना हो जाए तो प्रधानों को अपनी गाड़ी करके वहां पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

इसलिए पंचायत नुमाइंदों को भी वेतन का प्रावधान किया जाए ताकि वे अपने परिवार का सही तरीके से पालन पोषण कर सकें। इस मौके पर समस्त प्रधानों और उपप्रधानों ने एकमत से इसका समर्थन किया और कहा कि जल्द ही प्रदेश स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन देकर वेतन देने की मांग उठाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed