{"_id":"684c6c7079b2cdfc160b8f86","slug":"panchayat-representatives-accused-of-rigging-in-mnrega-mandi-news-c-90-1-mrt1064-159161-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंचायत प्रतिनिधियों पर मनरेगा में धांधली के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंचायत प्रतिनिधियों पर मनरेगा में धांधली के आरोप
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को रोजगार तो मिल रहा है, लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों पर सार्वजनिक कार्यों को नजरअंदाज कर अपने रिश्तेदारों और चहेतों को भूमि सुधार के कार्य सौंपने के आरोप लग रहे हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं लेहथाच पंचायत के बाला टीका युवक मंडल के प्रधान लीलाधर ने बताया कि विभिन्न पंचायतों में मनरेगा कार्यों में अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री, पंचायती राज मंत्री, जिलाधीश मंडी और खंड विकास अधिकारी को शिकायतें भेजीं, जिसके बाद जांच हुई और कुछ सुधार हुआ। लेकिन भूमि सुधार के नाम पर धांधली जारी है।
आरोप लगाया है कि तकनीकी सहायक और वार्ड पंचों की साठगांठ से सामग्री का दुरुपयोग हो रहा है। लीलाधर ने मुख्यमंत्री सुक्खू, पंचायती राज मंत्री और अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर मांग की है कि पंचायत प्रतिनिधियों को सार्वजनिक कार्यों को प्राथमिकता देने के आदेश दिए जाएं। साथ ही व्यक्तिगत कार्यों की सख्त जांच के आदेश दिए जाएं, ताकि धांधली रोकी जा सके। संवाद