{"_id":"6a366dfed08500607907d72d","slug":"pace-of-smart-meter-installation-picks-up-target-set-to-install-380-lakh-meters-mandi-news-c-90-1-ssml1024-201464-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: स्मार्ट मीटर लगाने की रफ्तार बढ़ी, 3.80 लाख मीटर लगाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: स्मार्ट मीटर लगाने की रफ्तार बढ़ी, 3.80 लाख मीटर लगाने का लक्ष्य
विज्ञापन
अगस्त तक लक्ष्य पूरा करने की तैयारी, अब तक 32 हजार मीटर लगाए गए
उपभोक्ता रियल टाइम में देख सकेंगे बिजली की खपत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में बिजली व्यवस्था को तकनीक आधारित और पारदर्शी बनाने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान तेज हो गया है। विद्युत बोर्ड ने मंडी जिले में 3.80 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से अब तक करीब 32 हजार मीटर लगाए जा चुके हैं। सभी उपभोक्ताओं को अगस्त 2026 तक स्मार्ट मीटर से जोड़ने का लक्ष्य है।
स्मार्ट मीटर से बिजली खपत की रियल टाइम जानकारी मिलेगी, बिलिंग अधिक पारदर्शी होगी और बिजली चोरी पर अंकुश लगेगा। उपभोक्ता ऑनलाइन अपनी खपत देख सकेंगे, जिससे अनुमानित बिलों की समस्या कम होगी। अधीक्षण अभियंता अरुण शर्मा ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चरणबद्ध तरीके से जारी है और उपभोक्ताओं से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है।