फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   OPD increased due to deployment of doctors in jogindernagar hospital

डॉक्टरों की तैनाती से बढ़ गई ओपीडी

Mon, 20 Sep 2021 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
OPD increased due to deployment of doctors in jogindernagar hospital
जोगिंद्रनगर अस्पताल में पर्ची कक्ष के बाहर उमड़ी मरीजों की भीड़। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडलीय अस्पताल जोगिंद्रनगर के दिन बहुरना शुरू हो गए हैं। यहां पर 21 साल बाद चिकित्सकों की संख्या 21 पहुंच गई है। सौ बिस्तरों वाले अस्पताल में अब दस मेडिकल ऑफिसर, दो-दो गायनी, शिशु रोग विशेषज्ञ सहित 21 चिकित्सक मरीजों की सेवा के लिए तैनात है।
विज्ञापन

चिकित्सकों की संख्या बढ़ते ही अस्पताल की ओपीडी में उछाल आया है। सप्ताह के पहले दिन चार सौ की ओपीडी दर्ज की गई है। इनमें लगभग 80 मरीज स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास उपचार के लिए पहुंचे। हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के पास भी करीब सौ मरीज उपचार के लिए पहुंचे जबकि सामान्य ओपीडी में मरीजों की संख्या 120 के आसपास रही। इसके अलावा अस्पताल की आपात सेवाओं और शिशु विशेषज्ञ के पास भी मरीजों की खूब भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

वर्ष 1940 में अस्पताल में 38 मरीजों के दाखिले की व्यवस्था थी। 1980 और 90 के दशक में 50 बेड का दर्जा मिलने के बाद वर्ष 2000 में सौ बिस्तरों का दर्जा मिला था। उस दौरान 19 चिकित्सकों के पदों की स्वीकृति होने के बाद भी चिकित्सकों की संख्या 15-16 के आसपास रही। अब अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या 21 तक पहुंच गई है। हर बीमारी का उपचार मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
उपमंडलीय अस्पताल जोगिंद्रनगर में चिकित्सकों की संख्या 21 पहुंची है। इसका लाभ उपमंडल के हर वर्ग के मरीज को मिलना शुरू हो चुका है। चिकित्सकों की बढ़ोतरी के साथ अस्पताल की ओपीडी में भी इजाफा हुआ है।
-रोशन लाल कौंडल, एसएमओ, जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed