{"_id":"e9da5d6f362c5bc060836a65955e51a6","slug":"one-rank-one-pension-dimand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन रैंक वन पेंशन का उठा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन रैंक वन पेंशन का उठा मुद्दा
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी/बलद्वाड़ा
Updated Wed, 03 Jun 2015 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट की बैठक में वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर
विज्ञापन
चर्चा की गई। मूवमेंट के जिला संयोजक कैप्टन हेतराम शर्मा ने बताया कि
आईईएसएम राष्ट्रीय स्तर पर वन रैंक वन पेंशन लागू करने के लिए जंग लड़ रही
है और ये जंग लागू होने तक जारी रहेगी। हिमाचल में आईईएसएम की एक विशेष
बैठक पांच जून को मंडी के सैनिक विश्राम गृह में होगी। जिसमें वन रैंक वन
पेंशन को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि वन रैंक वन पेंशन को लागू करने के लिए देरी की जा रही है। वहीं माननीय अपने वेतन भत्ते चंद मिनटों में बढ़ा कर लागू कर देते हैं। लाखों सैनिक वन रैंक वन पेंशन की आस पर हैं, लेकिन देरी के कारण अब सैनिकों में रोष बढ़ता जा रहा है। पूर्व सैनिक देश की सहरदों पर सेवाओं के बाद अब नेताओं के आगे गिड़गिड़ाने के लिए मजबूर हैं।
वहीं बलद्वाड़ा में भूतपूर्व सैनिकों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें वन रैंक वन पेंशन लागू करने की मांग की गई। इस मौके पर दलीप सिंह की अध्यक्षता में रैली निकाल कर स्थानीय तहसीलदार के माध्यम से एक मांग पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा गया। रैली में कैप्टन कृष्ण चंद, रमेश कुमार, परस राम, ज्ञान चंद, बीएल शर्मा, सत्य पाल और दिले राम सहित अन्य मौजूद रहे।