फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   one injured in bull attack in Nerchouk

नेरचौक में बैल के हमले से बुजुर्ग घायल, जोनल अस्पताल में भर्ती

Thu, 23 Jul 2020 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
one injured in bull attack in Nerchouk
नेरचौक (मंडी)। शहर के बीचों बीच बैल के हमले में एक बुजुर्ग घायल हो गए हैं। उन्हें जोनल अस्पताल में भर्ती किया गया है। हमले से बुजुर्ग की बाजू, गर्दन, जबड़े और कमर पर चोटें आई हैं। हमले के बाद नेरचौक वासियों में रोष है। लोगों का कहना है कि नेरचौक बाजार में कुछ दिनों से लावारिस बैलों का आतंक है।
विज्ञापन

ये बैल राहगीरों को मारने के लिए दौड़ रहे हैं। सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। आए दिन किसी न किसी को घायल कर रहे हैं। कुछ दिनों में ही आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए हैं। लोगों ने प्रशासन से लावारिस पशुओं से निजात दिलाने की मांग उठाई है। विधायक इंद्र सिंह गांधी का कहना है कि समस्या के बारे में लोगों ने अवगत करवाया है। समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

....
गोसदन लेने से करता है इंकार : अजीत सिंह
नगर परिषद के उपाध्यक्ष अजीत सिंह ठाकुर का कहना है कि लावारिस बैलों को गोसदन लेने से इंकार करता है। अगर गोसदन बैलों को लेने के लिए तैयार हो जाते हैं तो नगर परिषद जल्द ही बैलों को पकड़कर गोसदन में पहुंचा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
आधा दर्जन के करीब लोग हो चुके है घायल : मोनू
मोनू गोयल का कहना है कि लावारिस बैलों की वजह से बाजार में लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। पिछले कुछ ही दिनों में आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो चुके हैं। एक दर्जन से अधिक स्कूटर भी क्षतिग्रस्त कर दिए हैं।
...
बड़ी दुर्घटना हो सकती है : पप्पू
बलदेव कुमार उर्फ पप्पू का कहना है कि अगर प्रशासन जल्द नहीं जागा तो बहुत बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। लावारिस बैलों ने आतंक मचा रखा है। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन को जल्द इसका संज्ञान लेना चाहिए।

...
सेंचुरियन एरिया में रखे जाएं बैल : लहर सिंह
विहिप बल्ह प्रखंड के मंत्री लहर सिंह ठाकुर का कहना है कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में यह स्थिति शोभा नहीं देती। लावारिस बैलों को सेंचुरियन एरिया में डाला जाए। प्रशासन को जल्द कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। आवारा मवेशियों को रखने के लिए व्यवस्था होनी चाहिए।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed