फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   'old student' honored at Bharadi School, dharampur

भराड़ी स्कूल में ‘मोती’ किए सम्मानित

Wed, 20 Oct 2021 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
'old student' honored at Bharadi School, dharampur
धर्मपुर की रावमापा भराड़ी सज्योपिपलू में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यार्थियों के साथ पूर्व छ? - फोटो : Mandi
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी, सज्याओपिपलू में बुधवार को ‘अखंड ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती’ सम्मान समारोह मनाया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य भोलादत्त कश्यप ने स्कूल में आए पूर्व विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

साईं इंजीनियरिंग फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक राजकुमार वर्मा भी मौजूद रहे। उन्हें पाठशाला से निकले अनमोल मोती के रूप में शॉल-टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य भोलादत्त ने कहा कि राजकुमार वर्मा जब स्कूल में पढ़ते थे, तब गांव से स्कूल आने के लिए सड़क सुविधा नहीं थी।
विज्ञापन

घंटों पैदल चलकर दो खड्डों को पार कर स्कूल पहुंचते थे। दसवीं की पढ़ाई के बाद एमटैक की पढ़ाई देश के प्रमुख संस्थान आईआईटी रूड़की से पूरी की। प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली इंजीनियरिंग सेवा की परीक्षा पास करने के बाद यह एसडीओ पीडब्ल्यूडी के पद से होकर एक्सईएन पद पर सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को राजकुमार वर्मा की जीवनशैली के बारे में अवगत करवाया। राजकुमार वर्मा ने बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष रक्षा देवी ने राजकुमार वर्मा को समाजसेवा के लिए बधाई दी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed