{"_id":"613654f48ebc3eb5020287e8","slug":"old-mandi-goor-walked-on-the-blazing-coals-mandi-news-sml3829480114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी मंडी में दहकते अंगारों पर चले गूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी मंडी में दहकते अंगारों पर चले गूर
विज्ञापन
पुरानी मंडी में मां काली की वार्षिक जाग में आग के अंगारों पर खेलते गूर।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। नगर निगम मंडी क्षेत्र के वार्ड नंबर दो पुरानी मंडी में सोमवार रात को माता महाकाली की वार्षिक जाग (जन्मदिवस) मनाई गई। स्थानीय देवी-देवताओं की मौजूदगी में गूर एवं पुजारियों ने दहकते अंगारों पर चल कर दैवीय शक्ति का प्रमाण दिया।
यह आयोजन माता नैणा उग्रतारा कथवाड़ी तुंगल क्षेत्र, माता काली चामुंडा स्कूल बाजार और महाकाली के रथों की अगुवाई में संपन्न हुआ। माता के गूर आयुष शर्मा ने बताया कि जाग से पूर्व मंदिर में स्थानीय भजन मंडलियों ने माता के नाम का गुणगान किया गया। देवी-देवताओं ने भंडार स्थल पर पहुंच कर सभी को अपना आशीर्वाद दिया। रात पौने बारह बजे देवी-देवताओं के रथों सहित देवलु और गूरों ने जाग स्थली में प्रवेश किया।
यहां करीब आधा दर्जन गूरों ने दहकती हुई अग्नि पर चलते हुए दैवीय शक्ति का प्रमाण दिखाया। इसे देखने के लिए सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
इस दौरान पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा ताकि किसी अनहोनी घटना को समय रहते काबू किया जा सके। मंदिर कमेटी ने सभी लोगों को कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करने की स्पष्ट शब्दों में हिदायत दी थी। लोगों ने मास्क पहन कर नियमों का पालन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर माता काली चामुंडा के गूर जय चंद राणा, मंदिर कमेटी के प्रधान सुंदरलाल, गुरुदेव शर्मा, तिलक राज, दीपक शर्मा, महाकाली मंदिर कमेटी के गूर आयुष शर्मा, धारू राम, गिरजा शर्मा, सुनील, पुनीत, सूरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।