{"_id":"672b9bac416a6f8f6101a747","slug":"officers-should-settle-pending-cases-by-maintaining-coordination-deputy-commissioner-mandi-news-c-89-1-ssml1012-134265-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालमेल बनाकर लंबित मामले निपटाएं अफसर : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालमेल बनाकर लंबित मामले निपटाएं अफसर : उपायुक्त
Wed, 06 Nov 2024 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 06 Nov 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू जिला के आनी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करती उपायुक्त तोर
कुल्लू। विभागों की लंबित योजनाओं, परियोजानाओं के वन स्वीकृति से संबंधित मामलों को अधिकारी आपसी तालमेल सामंजस्य से जल्द निपटाएं।
यह बात उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बुधवार को आनी में हुई वन स्वीकृति के मामलों की समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने बस अड्डा, सरकारी भवनों के निर्माण में पेश आ रहीं अड़चनों पर आवश्यक आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग सहित जल शक्ति विभाग की विभिन्न सड़कों और योजनाओं को पूरा करने के लिए वन स्वीकृति के मामलों पर फीडबैक ली। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने 21 मामलों को पेश किया गया। इसमें मुंडदल से जमलूधार, शेगनी से भाटकीधार, मुहान से मरेछ, पटारना कैंची से मिश्ता, बरजैईधार से थुआ, शमशर से चलौहण, फायर पोस्ट सहित अन्य भवनों के निर्माण को लेकर वन स्वीकृति के मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस मौके पर एसडीएम नरेश वर्मा, डीएसपी चंद्रशेखर कायथ, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति किशोर कुमार, डीएफओ चमन लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
--