फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   NSUI burnt effigy in Sundernagar, expressed protest against paper leak

Mandi News: सुंदरनगर में एनएसयूआई ने पुतला फूंक पेपर लीक का जताया विरोध

Sun, 23 Jun 2024 07:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 23 Jun 2024 07:34 AM IST
विज्ञापन
NSUI burnt effigy in Sundernagar, expressed protest against paper leak
सुंदरनगर (मंडी)। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) और राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के कथित पेपर लीक होने और धांधली के विरोध में शनिवार को एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की सुंदरनगर इकाई ने जिला उपाध्यक्ष अनित जसवाल के नेतृत्व में एनटीए और केंद्र सरकार के खिलाफ महाराणा प्रताप चौक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से एनटीए को जल्द बैन करने और नीट को रद्द कर के दोबारा परीक्षा करवाने की मांग की। इसके साथ ही पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। अनित ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार एक परीक्षा भी उचित तरीके से आयोजित करवाने में समर्थ नहीं है। नैतिकता के आधार पर देश के शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन

अनित जसवाल में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा छात्रों के साथ अन्याय किया जा रहा है। नीट के लीक होने और धांधली के प्रमाण सामने आने के बावजूद भी केंद्र सरकार अपने चहेतों को बचाने के लिए परीक्षा रद्द नहीं कर रही है। सरकार के इस तानाशाही रवैये से परीक्षा देने वाले करीब 35 लाख विद्यार्थी आहत है और स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसयूआई ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की सरकार जल्द से जल्द एनटीए को बैन करे व नीट की परीक्षा को रद्द करके पुन: परीक्षा को आयोजित करे ताकि छात्रों को न्याय मिल सके। उन्होंने मांग की कि परीक्षा पत्र लीक करने वाले दोषियों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एनएसयूआई ने कहा कि अगर सरकार जल्द से जल्द छात्र हित में फैसला नहीं लेती है तो एनएसयूआई इससे और अधिक उग्र आंदोलन छात्रों को न्याय दिलाने के लिए करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed