{"_id":"58cd6b7a4f1c1b992132c14d","slug":"now-wine-sale-shop-stopped-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों से चली शराबबंदी की मुहिम अब शहरों में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों से चली शराबबंदी की मुहिम अब शहरों में पहुंची
मंडी
Updated Sat, 18 Mar 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
वाइन, ड्राइ डे
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से चल रही शराबबंदी की मुहिम जिला मुख्यालय तक पहुंच गई है। नगर परिषद मंडी ने शहर के समखेतर मुहल्ले में निजी स्कूल के समीप चल रहे शराब के ठेके को बंद करने का प्रस्ताव पारित किया है। नगर परिषद ने पारित प्रस्ताव की सूचना आबकारी एवं कराधान विभाग को सौंप दी है।
विज्ञापन
नगर परिषद मंडी की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने कहा कि नगर परिषद की 16 जनवरी को संपन्न हुई बैठक में समखेतर मुहल्ला मंडी में चल रहे अंग्रेजी और देसी शराब के ठेके को बंद करने का मामला सदन पटल पर रखा गया। जिसे सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से पारित किया। उन्होंने कहा कि यह ठेका शैक्षणिक संस्थान के नजदीक चल रहा था। जबकि, नियमों के अनुसार किसी भी शैक्षणिक संस्था के 100 मीटर के दायरे में इस प्रकार के शराब के ठेके नहीं खुल सकते। उन्होंने सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग से आग्रह किया है कि नगर परिषद के इस सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव को देखते हुए शराब के ठेके को बंद किया जाए। इसकी प्रतियां उपायुक्त मंडी को भी भेजी गई हैं।
विज्ञापन
उधर, समखेतर के पार्षद पुष्प राज कात्यायन ने बताया कि नगर परिषद के इस प्रस्ताव को देखते हुए पिछले दिनों आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से ठेके से लेकर स्कूल तक की दूरी मापी गई जो 87 मीटर निकली, जबकि 100 मीटर के अंदर कोई भी ठेका नहीं खोला जा सकता है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के प्रस्ताव को देखते हुए इसे किसी भी हालत में नए सिरे से अगले वित्त वर्ष के लिए नीलाम न किया जाए। यदि ऐसा होता है तो लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे, क्योंकि इस ठेके के कारण घनी आबादी के इस क्षेत्र में लोगों को बेहद परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन