फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now the accused of robbery will be brought to Sundarnagar on June 11

Mandi News: अब 11 जून को सुंदरनगर लाए जाएंगे लूटपाट के आरोपी

Thu, 05 Jun 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Now the accused of robbery will be brought to Sundarnagar on June 11
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में हथियार की नोक पर दंपती से लूटपाट मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस की ओर से धरे चार आरोपियों को यूपी पुलिस वीरवार को सुंदरनगर न्यायालय में पेश नहीं कर पाई। इसकी कोर्ट को सूचना दे दी गई है। अब कोर्ट ने यूपी पुलिस को इन आरोपियों को 11 जून को पेश करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सुंदरनगर पुलिस को न्यायालय से चारों आरोपियों के प्रोडक्शन वारंट के आवेदन की अर्जी मंजूर हुई है। इसके बाद मामले में संलिप्त आरोपी सलमान, जावेद, सरताज और शाहिद को कोर्ट में पेश करना था। इस बार कोर्ट ने यूपी पुलिस पर नाराजगी जताते हुए आदेश दिए हैं कि 11 जून तक सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करें।
विज्ञापन

इससे पहले कोर्ट ने दो जून को इन आरोपियों को पेश करने को कहा था। मगर यूपी पुलिस ने पांच जून का समय मांगा था। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि कस्टडी ट्रांसफर के बाद सभी आरोपियों को पुलिस अपने कस्टडी में लेगी। इसके बाद दोबारा न्यायालय में पेश कर उनके पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed