{"_id":"686036b059c8273466074a56","slug":"now-the-50-km-journey-from-jogindernagar-to-mandi-is-completed-in-three-hours-mandi-news-c-90-1-ssml1045-160634-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर से मंडी तक अब तीन घंटे में पूरा हो रहा 50 किलोमीटर सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर से मंडी तक अब तीन घंटे में पूरा हो रहा 50 किलोमीटर सफर
Sun, 29 Jun 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
मंडी-पधर के बीच एनएच के खस्ताहाल। स्त्रोत- जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सामारिक दृष्टि से अहम मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर से मंडी महज 50 किलोमीटर का सफर पूरा करने के लिए वाहनों में तीन घंटे का समय लग रहा है। पहले यह सफर डेढ़ से दो घंटे में भी पूरा हो जाता था, लेकिन इन दिनों फोरलेन के निर्माण कार्य के बीच दलदल बनी सड़क पर वाहनों के फंस जाने से प्रतिदिन जाम की समस्या वाहन चालकों के पसीने छुड़ा रही है।
नारला से मंडी तक सड़क की हालत बेहद खराब हो जाने से अब निगम की बसाें में यात्रियों का सफर भी तय समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। नारला से मेहड़ तक सड़क के दोनों और फैले कीचड़ से फिसलकर कुछ वाहन दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए कीचड़नुमा सड़क जानलेवा साबित हो रही है। शनिवार को माणा के समीप सड़क पर कीचड़ बढ़ जाने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। टांडू के समीप भी कीचड़ वाहन चालकों के लिए परेशानियों का सबब बना रहा। वाहनों को सुचारु करने के लिए मंडी पुलिस के कई जवान तैनात रहे।
इधर, छाणंग के समीप भी पहाड़ी से पत्थर गिरने से हाईवे पर गुजर रहे वाहन हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। पर्यटन सीजन में कुल्लू, मनाली और धर्मशाला, कांगड़ा की और आवागमन करने वाले वाहनों की रफ्तार भी थम गई है। वाहन चालक विनोद, मुनीष, रामलाल, विजय ने बताया कि कटिंढीं सड़क से झटींगरी होकर भी वाहनों की आवाजाही सड़क की खस्ता हालत के चलते प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर से मंडी तक हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव और सड़क की खस्ताहाल को देखते हुए पुलिस थाना जोगिंद्रनगर, पधर और मंडी के जवान यातायात बहाल करवाने के लिए तैनात किए गए हैं। सड़क की हालत पर सुधार लाने के लिए निर्माणाधीन कंपनी को भी चेताया गया है।
-साक्षी वर्मा, पुलिस अधीक्षक मंडी।