{"_id":"615746538ebc3e61ec56effa","slug":"notice-to-three-sector-officers-of-jogindernagar-district-mandi-news-sml385835584","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र के तीन सेक्टर आफिसरों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र के तीन सेक्टर आफिसरों को नोटिस
विज्ञापन
लोकसभा उपचुनाव को लेकर विभागीय अधिकारियों से वार्ता करते एसडीएम डॉ विशाल शर्मा।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव के संदर्भ में आयोजित बैठक में भाग न लेने वाले तीन सेक्टर आफिसर को एसडीएम जोगिंद्रनगर ने नोटिस जारी किया है। बैठक में गैरहाजिर रहने को चुनाव आयोग के आदेशों के उल्लंघन का हवाला देते हुए जवाब मांगा है।
तीन दिन तक जवाब नहीं दिया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में तीनों सेक्टर आफिसरों को अपने अपने क्षेत्र के पोलिंग बूथों की स्टेटस रिपोर्ट देनी थी। तीनों बैठक से गैरहाजिर रहे। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि वीरवार को चुनाव आयोग की बैठक में शिरकत न करने वाले तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
तीनों अधिकारियों पर चुनाव आयोग के आदेशों की अवहेलना का आरोप है। बता दें कि जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र को कुल 11 सेक्टर में विभाजित किया गया है और हर सेक्टर पर आफिसर की तैनाती की है। विस क्षेत्र में 130 पोलिंग बूथ चिह्नित हैं, जहां 30 अक्तूबर को मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव पर मतदान होगा। 94 हजार 964 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। संवाद