फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Notice to 5 for keeping shops closed even after allotment

आवंटन के बाद भी दुकानें बंद रखने पर 5 को नोटिस

Thu, 30 Dec 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Notice to 5 for keeping shops closed even after allotment
जिला पुस्तकालय मंडी से सटी अस्थायी खोखा मार्केट में दुकानों का निरीक्षण करते हुए नगर निगम आयुक्? - फोटो : Mandi
मंडी। जिला पुस्तकालय से सटी अस्थायी खोखा मार्केट में आवंटन के बावजूद दुकान बंद रखने वालों पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। करीब पांच कारोबारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर दुकानों का आवंटन रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने बन रहे नए भवन का भी निरीक्षण किया। ठेकेदार को शीघ्र ही शेष बचे कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। नगर निगम मेयर दीपाली जसवाल, डिप्टी मेयर विरेंद्र शर्मा और निगम के कमिश्नर राजीव कुमार ने वीरवार को खोखा मार्केट का औचक निरीक्षण किया और अनियमितताएं पाएं जाने पर नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय के गेट के बाहर ऐतिहासिक सेरी चानणी के साथ सटे स्थान पर नगर निगम ने कुछ दुकानदारों को स्थान अलाट किए हैं। इन लोगों को रेहड़ी-फड़ी मार्केट तैयार हो जाने तक यहां पर कारोबार करने की इजाजत दी गई है। इस स्थान पर जिन लोगों ने स्थान हासिल किया है वहां पर शेड या खोखे का निर्माण तो कर दिया है लेकिन दुकान को बंद ही रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम को यहां पर दुकानों को सबलेट करने की भी शिकायतें मिली हैं। जिस व्यक्ति के नाम पर दुकान का आवंटन हुआ है नियमों के अनुसार उसी व्यक्ति को दुकान में बैठकर कारोबार करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed