फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   No auto, no ride with pride taxi, patient-student upset in Mandi

मंडी में न चले ऑटो, न राइड विद प्राइड टैक्सी, मरीज-विद्यार्थी परेशान

Tue, 08 Feb 2022 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
No auto, no ride with pride taxi, patient-student upset in Mandi
मंडी में ऑटो रिक्शा यूनियन की हड़ताल के चलते आरएम के खिलाफ नारेबाजी करते सदस्य। - फोटो : Mandi
मंडी। शहर की ऑटो यूनियन मंगलवार को भी हड़ताल पर डटी रही। संचालकों ने सुबह दस बजे से न ऑटो चलाए और न ही एचआरटीसी की राइड विद प्राइड सेवा को चलने दिया। इससे लोगों, मरीजों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल, ऑफिस और स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को पैदल ही गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। कुछ लोगों ने टैक्सी कर ली लेकिन अधिकतर ने पैदल ही सफर किया। ऑटो यूनियन के प्रधान ओम प्रकाश राणा ने कहा कि सुबह दस बजे से हड़ताल में डट गए। इस दौरान नारेबाजी भी की। कहा कि एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक गोपाल शर्मा के आश्वासन के बाद करीब सवा बारह बजे हड़ताल को स्थगित किया गया। उन्होंने आश्वस्त किया कि 14 फरवरी को आरटीओ ऑफिस में ऑटो संचालकों के साथ बैठक कर समस्या का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन

आरटीओ, आरएम के साथ संयुक्त बैठक के बाद ऑटो चालक हड़ताल को लेकर आगामी रणनीति बनाएंगे। ऑटो यूनियन के प्रधान ओम प्रकाश राणा, उपप्रधान कमलेश शर्मा और महासचिव मनोहर लाल ने बताया कि बैठक में मुद्दों पर सहमति नहीं बनी तो दोबारा हड़ताल की जाएगी। इस दौरान अश्वनी कुमार, जोगिंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार, अरविंद, जगदीश कुमार, लतेश कुमार और धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे। हड़ताल स्थगित होने के बाद भी शहर में राइड विद प्राइड सेवा सिर्फ अस्पताल रूट पर ही मिली। ऑटो चालकों ने भी सेवाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
लाइव
ऑटो को ढूंढते नजर आए मरीज
समय : 10:30 बजे। स्थान : बस अड्डा मंडी का निकासी द्वार। ऑटो संचालक मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। निगम के खिलाफ नारेबाजी की। करीब 11 बजे आरएम मौके पर पहुंचे और ऑटो संचालकों से बात की। ऑटो संचालक लिखित आश्वासन पर अड़ गए। 11:10 बजे, द्रंग से पहुंची गुंजन और सोमा ऑटो को ढूंढती नजर आईं। 11:20 बजे। कोटली कुन की तान्या और अंजली पांव में चोट होने के चलते अस्पताल आई थीं। ऑटो नहीं मिला तो पैदल ही अस्पताल के लिए गईं।

11:25 बजे। कोटली की ट्विंकल और अंजली बेटी प्रिया को गोद में उठाकर अस्पताल जाने के लिए ऑटो ढूंढती रहीं लेकिन ऑटो नहीं मिला। 12 बजे तक लोगों को ऑटो न चलने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद ऑटो चलते ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed