{"_id":"5d5449548ebc3e6c914ac618","slug":"nh-cloesd-due-to-lansliding-mandi-news-sml3039755120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जिला मंडी के तीनों एनएच पर भूस्खलन से आवाजाही प्रभावित, कई संपर्क मार्ग भी रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जिला मंडी के तीनों एनएच पर भूस्खलन से आवाजाही प्रभावित, कई संपर्क मार्ग भी रहे बंद
विज्ञापन
मंडी/गोहर/धर्मपुर। भारी बारिश ने मंगलवार रात से ही लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को मंडी जिला के तीनों एनएच भूस्खलन से बाधित रहे। मनाली-चंडीगढ़ एनएच पंडोह के पास साढ़े आठ से करीब नौ बजे तक भूस्खलन के कारण बाधित रहा। वहीं हणोगी मंदिर के पास भी दोपहर बाद तीन से चार बजे तक मनाली-चंडीगढ़ एनएच चट्टानें गिरने के कारण बंद रहा। जालंधर-मंडी-धर्मपुर मार्ग पारच्छू के पास भारी चट्टानें गिरने के कारण दिन भर बाधित रहा। ट्रैफिक को वाया सजाओपिपलू बदला गया। यात्रियों को अतिरिक्त चार किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है।
सामरिक महत्व वाला मंडी-जोगिंद्रनगर एनएच भी करीब दो घंटे तक मैगल के पास भारी भूस्खलन के कारण प्रभावित रहा। यहां कई चट्टानें सड़क पर गिर गई। जिससे छोटे वाहन ही सड़क से मुश्किल से गुजरे। हालांकि तीनों एनएच पर पर्याप्त मशीनरी तैनात है लेकिन भारी बारिश के कारण चट्टानें बार-बार गिर रही हैं। जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही है। रक्षाबंधन पर्व के कारण सड़कों पर लोगों की भारी आवाजाही है। ऐसे में जाम के कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं कई संपर्क मार्ग भी बाधित रहे। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर कहा कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सभी से अपील की है कि नदी-नालों की तरफ न जाएं और सावधानी बरतें।
ये संपर्क मार्ग रहे बाधित
भारी बारिश के कारण लंबाथाच-कलहणी सड़क रायडू ( शिल्हीबागी) के पास बंद रही। वहीं मोबीसेरी मार्ग भी पातका के नजदीक बंद रहा । चैलचौक-जंजैहली सड़क पेड़ गिरने के कारण कुछ देर के लिए बाधित रही।