{"_id":"695ba4f4362f855e5400e878","slug":"new-courses-should-be-started-soon-in-spu-abvp-mandi-news-c-90-1-ssml1045-181628-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीयू में नए कोर्स शीघ्र किए जाएं शुरू : एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीयू में नए कोर्स शीघ्र किए जाएं शुरू : एबीवीपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सोमवार को छात्रों और शोधार्थियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय से जुड़ी शैक्षणिक, प्रशासनिक और आधारभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से सरदार पटेल विश्वविद्यालय में नए डिप्लोमा कोर्स जैसे योग और भाषा से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग की गई। पीएचडी कोर्स वर्क का परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित करने, मांडव परिसर में सुरक्षा कर्मचारियों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था करने, एमसीए विभाग परिसर में सूख चुके पेड़ों की कटाई तथा छत की मरम्मत कराने की मांग रखी गई।
परिषद ने शोधार्थियों के लिए शोध कार्य में उपयोग होने वाले केमिकल जल्द उपलब्ध कराने, लक्ष्मीबाई परिसर के पुस्तकालय में एयर कंडीशनर की व्यवस्था करने तथा छात्रों और शोधार्थियों के लिए प्रिंटर सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की। इसके अतिरिक्त ज्ञापन में सीक्रेसी ब्रांच में खर्च की गई राशि की ऑडिट जांच कराने की मांग भी प्रमुख रूप से शामिल रही। विश्वविद्यालय मंडी इकाई मंत्री अजय शर्मा ने कहा कि प्रशासन से इन सभी मांगों पर शीघ्र और सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया। संवाद