{"_id":"68c56d5aae178d00a10e6eae","slug":"nda-exam-today-complete-ban-on-processions-and-protests-around-centers-mandi-news-c-90-1-ssml1045-169549-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एनडीए की परीक्षा आज, केंद्रों के आसपास जुलूस-धरने पर पूर्ण प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एनडीए की परीक्षा आज, केंद्रों के आसपास जुलूस-धरने पर पूर्ण प्रतिबंध
विज्ञापन
मंडी। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को एनडीए एवं एनए (द्वितीय) तथा सीडीएस (द्वितीय) परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास पूर्ण शांति व्यवस्था बनाए रखना अनिवार्य होगा।
सदर मंडी में यह परीक्षा वल्लभ महाविद्यालय मंडी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) मंडी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कन्या) मंडी तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में आयोजित की जाएगी।
उपमंडल दंडाधिकारी मंडी (एसडीएम) रूपिंदर कौर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए बताया कि 14 सितंबर को प्रातः 8 बजे से सायं 7 बजे तक परीक्षा केंद्रों के निकट किसी भी प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक या राजनीतिक आयोजन, जुलूस, धरना, नारेबाजी तथा लाउडस्पीकर के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के हथियार, लाठी-डंडे, बारूद या अन्य घातक सामग्री लाने-ले जाने पर भी रोक रहेगी। संवाद