फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Naveen and Surendra were given the charge of General Secretary

Mandi News: नवीन और सुरेंद्र को महामंत्री की कमान

Sat, 11 Oct 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Naveen and Surendra were given the charge of General Secretary
मंडी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, भाजपा जिला मंडी अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा आदि से विचार विमर्श करने के बाद भाजपा किसान मोर्चा जिला मंडी के अध्यक्ष दलीप कुमार ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। अरुण कुमार, विनय राठौर, टिकम राम, चूड़ामणि को उपाध्यक्ष और नवीन गुलेरिया एवं सुरेंद्र ठाकुर को महामंत्री बनाया है। ज्ञान चंद को कोषाध्यक्ष और नरेश कुमार, सतीश कुमार, इंद्र सिंह, रमा शर्मा, प्रेम लाल को सचिव चुना गया है। विनोद शर्मा को मीडिया प्रभारी और दिनेश कुमार को प्रवक्ता बनाया गया है। जगदीश ठाकुर को सोशल मीडिया संयोजक और कमल भारद्वाज को जोगिंद्रनगर मंडल का आईटी संयोजक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

विस क्षेत्र सराज के मंडल जंजैहली से जय कुमार, थुनाग से चमन कुमार, बालीचौकी से भीमा देवी और बल्ह के मंडल नेरचौक से केसरी चंद एवं राम सिंह, मंडी के मंडल कोटली से दमा देवी को सदस्य नियुक्त किया। साथ ही विस क्षेत्र द्रंग के मंडल द्रंग से नरोतम व नेत्र सिंह, मंडल स्नोर से धर्मेंद्र शर्मा व लुदरमनी और विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर के मंडल लडभड़ोल से जगदीश चंद कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

दलीप कुमार ने किसान मोर्चा में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए रोशन लाल को जंजैहली मंडल, दुर्गा सिंह को थुनाग, टिक्कम राम को बालीचौकी, हेम सिंह को नेरचौक, सुरेंद्र कुमार को बल्ह-रिवालसर, लेख राज राणा को कोटली मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। दीनानाथ को द्रंग, कौल सिंह को स्नोर, अच्छर सिंह को पधर, कैप्टन चुनी लाल को जोगिंद्रनगर, वीरेंद्र कुमार को चौंतड़ा और हंस राज को लडभड़ोल मंडल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा जिला मंडी अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed