फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nati cast in Dev Bajantri competition in Sundernagar

सुंदरनगर में देव बजंतरी स्पर्धा में डाली नाटी

Fri, 08 Apr 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Nati cast in Dev Bajantri competition in Sundernagar
सुंदरनगर स्थित राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला में आयोजित बजंतरी प्रतियोगिता में भाग लेती टीमें। - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले के तीसरे दिन मेला स्थल जवाहर पार्क में बजंतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिलाषी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर एचएस बन्याल ने की।
विज्ञापन

सुकेत सर्व देवता कमेटी के प्रधान अभिषेक सोनी ने बताया कि देवता मेले में बजंतरी प्रतियोगिता देव बेल का आयोजन किया। इसमें 25 बजंतरी समूहों ने भाग लिया। देव बजंतरी बेल में छह तथा देव बजंतरी नाटी में 19 बजंतरी समूह भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को देव बजंतरी दलों में देवी नैणा उग्रतारा कठवाड़, श्री महामाया महाकाली टावा, देव बाला कामेश्वर छजवार, देव बाला टिक्का हलेल, देवी नैणा भगवती बैहना, कोयला भगवती राजगढ़, शुकदेव मुनि सुंदरनगर, बाड़ा देव भनवाड़, अंबिका महामाया कथवाड़ी और देवी महाकाल सकोदरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मोहन शर्मा, बीडी शर्मा, प्रदीप कुमार रहे। शनिवार को बजंतरी प्रतियोगिता का दूसरा भाग आयोजित होगा। इसमें देव साज सजा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। विजेताओं को शनिवार को प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed