फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Natha Singh wait, I'll give you a degree college say virbhadra

नत्था सिंह रुक जाइए, आपको डिग्री कॉलेज देता हूं

Thu, 08 Jul 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Natha Singh wait, I'll give you a degree college say virbhadra
धर्मपुर (मंडी)। खेल मैदान धर्मपुर में जनसभा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता नत्था सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से डिग्री कॉलेज की मांग की। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। नाराज होकर जब नत्था सिंह वहां से सभा छोड़कर जाने लगे तो उन्होंने कहा कि नत्था सिंह रुक जाइए, आपको डिग्री कॉलेज देता हूं, नाराज मत हो।
विज्ञापन

यह किस्सा सुनाते हुए नेता चंद्रशेखर ने कहा कि वीरभद्र सिंह ही उन्हें राजनीति में लाए। तीन बार टिकट भी दिलवाया। एक और किस्सा सुनाया। कहा कि वीरभद्र सिंह और वर्तमान जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह में छत्तीस का आंकड़ा रहा। एक बार वीरभद्र सिंह की जनसभा में बोलने के लिए महेंद्र आगे बढ़े तो उन्हें रातभर पुलिस कस्टडी में रखा। ऐसी कई खटी मिठ्ठी बातें हैं जो उनके साथ जुड़ी हैं।
विज्ञापन

नत्था सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह से उनकी बहुत नजदीकियां थीं। धर्मपुर व्यापार मंडल ने वीरवार को दिवंगत मुख्यमंत्री के निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा। व्यापार मंडल के प्रधान राजकुमार सोनी ने बताया कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के कार्य काल में धर्मपुर विस क्षेत्र का बहुत विकास हुआ है। यहां विभिन्न विभागों के कार्यालय और कॉलेज, स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवा कर क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed