{"_id":"68c467b1416597bcac000121","slug":"nagar-nigam-mandi-has-made-the-tender-process-easy-and-transparent-mandi-news-c-90-1-mnd1001-169429-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नगर निगम मंडी ने टेंडर प्रक्रिया को बनाया आसान और पारदर्शी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नगर निगम मंडी ने टेंडर प्रक्रिया को बनाया आसान और पारदर्शी
Sat, 13 Sep 2025 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी ने ठेकेदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टेंडरिंग प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब सभी टेंडर दस्तावेज निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://www.municipalcorporationmandi.in पर उपलब्ध होंगे, जिन्हें ठेकेदार अपने सुविधा अनुसार डाउनलोड कर सकेंगे।
नगर निगम की नई व्यवस्था के बारे में आयुक्त रोहित राठौर ने बताया कि इस पहल से समय की बचत होगी और टेंडर प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। ठेकेदारों को अब अनावश्यक औपचारिकताओं से मुक्ति मिलेगी।
इसके अतिरिक्त, अब अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट और टेंडर फीस जमा करने के लिए डिमांड ड्राफ्ट का विकल्प भी उपलब्ध है। राठौर ने कहा कि ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया ठेकेदारों के लिए बड़ी राहत है और निगम की विकासात्मक गतिविधियों में भी तेजी लाएगी। यह प्रयास आम नागरिकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा क्योंकि पारदर्शी और त्वरित टेंडर प्रक्रिया से विकास कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे होंगे।