फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Muskan in speech, Ananya first in slogan writing

Mandi News: भाषण में मुस्कान, नारा लेखन में अनन्या प्रथम

Sat, 13 Sep 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Muskan in speech, Ananya first in slogan writing
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय कॉलेज जोगिंद्रनगर में शनिवार को हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य प्रो. निशा वैद्य ने की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में बढ़चढ़ कर भाग लिया। भाषण में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मुस्कान प्रथम, द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजलि दूसरे और तृतीय वर्ष की आंचल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

काव्य पाठ मेंं तृतीय वर्ष की छात्रा मुस्कान प्रथम, सुनिधि और भवानी ने दूसरा स्थान तथा अंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में अनन्या ने पहला स्थान, भवानी ने दूसरा और रिया ने तीसरा स्थान पाया। इस दौरान प्राध्यापकों ने हिंदी भाषा का महत्व विषय पर अपने अनुभव साझा कर विद्यार्थियों से हिंदी भाषा के प्रचार और प्रसार करने का आह्वान किया। मंच संचालक आकांक्षा, मोनिका, तान्या, सुरभि ने भी हिंदी भाषा पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर मुख्य संचालिका हिंदी विभाग की अध्यक्ष सहायक आचार्य प्रो. बिमला शर्मा, सहायक आचार्य विधु भारद्वाज, मंजू बाला, नवीन निश्चल, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. विशाल, डॉ. दीप्ति शर्मा, नवीन राठौर, डॉ. पवन, डॉ. पूनम, कौमुदी शर्मा, मोहिनी देवी, ममता देवी, ज्योति प्रकाश, नेहा शर्मा, धीरज कुमार, शिवानी, अनुपम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed