फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   MP Kangana should first list her own achievements before raising questions about the state: Sohan

सांसद कंगना पहले अपनी उपलब्धियां गिनाएं, फिर प्रदेश पर उठाएं सवाल : सोहन

Sun, 18 Oct 2026 06:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
MP Kangana should first list her own achievements before raising questions about the state: Sohan
पूर्व सीपीएस ने कंगना रनौत और भाजपा पर किया पलटवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। मंडी की सांसद कंगना रणौत को यदि हिमाचल प्रदेश बोझ लग रहा है तो उन्हें पहले अपनी उपलब्धियां बतानी चाहिए और यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए कौन-सा बड़ा प्रोजेक्ट लाया है। यह बात पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) एवं पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने रविवार को निहरी क्षेत्र की बजिहन और जरल पंचायतों में जनसमस्याएं सुनने के दौरान कही।
उन्होंने सांसद कंगना रणौत और भाजपा पर पलटवार करते हुए सवाल उठाया कि प्रदेश के आर्थिक संकट को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष कौन-सी मांग उठाई है। सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सुंदरनगर के विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। कांग्रेस काम करने में विश्वास रखती है, जबकि भाजपा के भाषणों और वादों से जनता को गुमराह नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं का स्वागत किया गया। सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के हितों की लड़ाई लड़ रही है, जिसके चलते युवा पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed