फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   modi ralli

पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग

Tue, 18 Oct 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 18 Oct 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन

परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए लोगों में भारी उत्साह रहा। सुबह आठ बजे से पहले ही पड्डल मैदान में जाने के लिए लोग कतार में खड़े हो गए। लोग भाजपा के पटकों, टोपी और मोदी के मास्क पहनकर पड्डल मैदान की ओर आए। मंडी का ऐतिहासिक पड्डल मैदान लगभग साढे़ दस बजे तक पूरा भर गया। पीएम की सुरक्षा के चलते पुलिस जवानों व अन्य सुरक्षा अधिकारियों ने सुबह के समय लोगों को पड्डल मैदान भेजने के लिए पूरी चेकिंग की।

विज्ञापन


सबसे पहले पड्डल मैदान में रैली की दृष्टि से बनाए गए वीवीआईपी गेट सुबह 8:33 बजे खुला। इस गेट से प्रधानमंत्री को देने वाले स्मृति चिन्ह को अंदर लाया गया। 8:57 बजे स्थानीय भाजपा नेताओं ने मंच से नारेबाजी शुरू कर दी। सवा नौ बजे तक रैली स्थल लगभग 50 प्रतिशत भर चुका था।
विज्ञापन


उधर, आईएसबीटी में सुबह से बसों की आवाजाही बिलकुल बंद रही। 9:22 बजे कुल्लू के विधायक महेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ पड्डल पहुंचे। 9:30 बजे तक शिवरात्रि गेट, महिला गेट, वीवीआईपी गेट, गेट नंबर-4, 5 सहित अन्य गेटों पर लोगों की लंबी कतारें लग गईं। 9:38 बजे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद राजबली, करसोग के पूर्व विधायक हीरालाल पड्डल मैदान पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


9:40 बजे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, अनुराग ठाकुर, सांसद विरेंद्र कश्यप व विरेंद्र कंवर के काफिले वीवीआईपी गेट पर पहुंचे। उधर, मनाली के विधायक गोबिंद ठाकुर और सराज के लोग अलग-अलग ग्रुपों में एक साथ पड्डल मैदान पहुंचे। 10:20 बजे तक पड्डल मैदान की 80 प्रतिशत कुर्सियां लोगों से भर गई थीं। 10:25 बजे जेपी नड्डा, शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, विरेंद्र कश्यप, राम स्वरूप शर्मा, अनुराग ठाकुर मंच पर चढ़े। 10:29 बजे भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा मंच पर आए। उसके बाद मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा का संबोधन शुरू हुआ। फिर हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने लोगों को संबोधित किया।

11:00 बजे जैसे ही सांसद शांता कुमार ने मंच से संबोधन शुरू किया तो उसी दौरान प्रधानमंत्री का पहला हेलीकॉप्टर पड्डल मैदान की ओर आ गया। दो मिनट बाद प्रधानमंत्री के दो हेलीकॉप्टर पड्डल मैदान उतरे और शांता कुमार अपनी बात पूरी नहीं कर पाए। 11:06 बजे भाजपा के नेता प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हेलीकॉप्टर की ओर बढ़े। उस दौरान पूरे पड्डल मैदान से मोदी-मोदी के नारे गूंज उठे। सबसे पहले पीएम तीन विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण करने के लिए मंच के पीछे बने स्थल पर गए। इस दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी उपस्थित रहे।


सरकारी कार्यक्रम के बाद पीएम परिवर्तन रैली के मंच पर 11:33 बजे चढ़े। उसके बाद मंच संचालन की कमान मंडी संसदीय क्षेत्र के पालक एवं सराज के विधायक जयराम ठाकुर ने संभाली। भाजपा के आला नेताओं ने पीएम का स्वागत किया। स्वागत के बाद राम स्वरूप शर्मा, सतपाल सत्ती, प्रेम कुमार धूमल और जेपी नड्डा का उद्बोधन हुआ। 12:16 बजे पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उनका संबोधन 12:45 बजे खत्म हुआ। एक बजे के आसपास पीएम नरेंद्र मोदी मंडी से लुधियाना के लिए निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed