{"_id":"6a2afad959b5022ca9035ba4","slug":"mla-anil-expressed-displeasure-over-the-unresolved-issues-faced-by-those-affected-by-the-national-highway-project-mandi-news-c-90-1-mnd1027-200267-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एनएच प्रभावितों की समस्याएं हल न होने से विधायक अनिल ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एनएच प्रभावितों की समस्याएं हल न होने से विधायक अनिल ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
कोटली में एनएच-003 प्रभावितों की बैठक में विधायक ने अधिकारियों को दिया एक माह का अल्टीमेटम
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। उपमंडल कोटली के विश्राम गृह में नेशनल हाईवे-03 के निर्माण से उत्पन्न जनसमस्याओं को लेकर विधायक अनिल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस महापंचायत में तुंगल क्षेत्र की लगभग 10 प्रभावित पंचायतों के 200 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं प्रमुखता से रखीं। विधायक अनिल शर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभावित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनके अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने मंच से ही एसडीएम कोटली, एसडीएम मंडी तथा निर्माण कंपनी के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि एक माह के भीतर सभी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में कसान, धनियार, कोटली, सुरारी और लागधार पंचायतों के ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। ऊपरली सुराड़ी पंचायत की कृष्णा देवी ने बताया कि कंपनी की ओर से तीन वर्ष पूर्व उनके घर के सामने सड़क की कटिंग की गई थी, जिसके बाद से उनका आवागमन मार्ग पूरी तरह बाधित है। डंगा न लगाए जाने के कारण अब उनके मकान को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। लागधार पंचायत के भास्कर ठाकुर ने शिकायत की कि एनएच निर्माण के दौरान कंपनी द्वारा गांव की मुख्य पेयजल आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई। इसके बाद अस्थायी रूप से टूटी-फूटी प्लास्टिक पाइपों के सहारे व्यवस्था बनाई गई है, जिससे लगातार पानी रिसता रहता है और ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।