{"_id":"691f5bebdbfc5bfe56080a3d","slug":"meritorious-students-of-daher-school-honored-mandi-news-c-90-1-mnd1021-176791-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: डैहर स्कूल के मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: डैहर स्कूल के मेधावी सम्मानित
विज्ञापन
सुंदरनगर के डैहर में मेधावी छात्रस को सम्मानित करते पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर। स्त्रोत : संस्
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डैहर में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत भावपूर्ण ‘वंदे मातरम’ से हुई। इसने पूरे माहौल में देशभक्ति और ऊर्जा का संचार कर दिया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने पारंपरिक दीप प्रज्वलन कर समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य मीना गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 विद्यालय के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने न सिर्फ शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि खेल, सांस्कृतिक और विभिन्न सहगामी गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस मौके पर लोकनृत्य, समूहगान, नाटक, आधुनिक नृत्य और देशभक्ति गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की खुलकर प्रशंसा की।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि सोहन लाल ठाकुर ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश की शिक्षा गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा दी। समारोह के दौरान शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।