फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   MDR Kalhani-Pandoh-Mandi road blocked, mandi news

एमडीआर कलहनी-पंडोह-मंडी सड़क पर गिरा मलबा

Sun, 02 May 2021 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
MDR Kalhani-Pandoh-Mandi road blocked, mandi news
गोहर (मंडी)। सिराज क्षेत्र की एमडीआर कलहनी-पंडोह-मंडी सड़क पर रविवार सुबह शैलू पाथर स्थान पर पहाड़ी धंसने से सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी व मशीनरी सड़क बहाल करने में जुट गए हैं। बीते सप्ताह भी इस सड़क पर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से एक सप्ताह तक वाहनों की आवाजाही बंद रही थी।
विज्ञापन

अब दोबारा रविवार सुबह पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने से शैलू पत्थर के पास सड़क करीब दो दिन के लिए अवरुद्ध हो गई है। जिससे अनेक पंचायतों का आर-पार का संपर्क कट गया है। सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग बालीचौकी विश्वजीत सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान बार-बार पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। जिससे दिक्कत पेश आ रही है। सोमवार शाम तक एमडीआर कलहनी-पंडोह-मंडी सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed