फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   MC Mandi will recruit cleaning workers

सफाई कर्मचारियों की भर्ती करेगा एमसी मंडी

Thu, 07 Apr 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
MC Mandi will recruit cleaning workers
मंडी नगर निगम की बैठक में भाग लेते पार्षद। - फोटो : Mandi
मंडी। शहर में सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए नगर निगम ने विभिन्न वार्डों में सफाई कर्मचारी भर्ती करने का निर्णय लिया है। वीरवार को नगर निगम कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर लंबी चर्चा हुई।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते वार्डों में सफाई कर्मचारी रखने का निर्णय लिया गया। सुहड़ा मोहल्ला, बैहना, दौहंदी वार्डों में सफाई कर्मचारियों की समस्या को देखते हुए संबंधित पार्षदों को यहां पर सफाई कर्मचारी लगाने के लिए कहा गया, ताकि नगर में सफाई व्यवस्था बेहतर हो सके।
विज्ञापन

उधर, अन्य विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए बताया गया कि मार्च में सात करोड़ रुपये से भी अधिक राशि के टेंडर लगा दिए गए हैं। इनमें से कई विकास कार्यों को शुरू भी कर दिया है। इनमें नगर की सड़कें, गलियां, पार्किंग आदि कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
15 वार्डों में विकास कार्य करवाने को कृत संकल्प : महापौर
नगर निगम मंडी की महापौर दीपाली जसवाल ने बताया कि 15 वार्डों में विकास कार्य करवाने को वह कृतसंकल्प हैं। कहा कि मार्च माह में 81 कार्यों के ऑफलाइन टेंडर 2.35 करोड़ रुपये के किए गए। 48 कार्यों के आनलाइन 4.25 करोड़ रुपये के टेंडर किए गए।
इसके साथ 5.60 लाख रुपये के पार्किंग के टेंडर किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम में स्टाफ की नियुक्ति हो जाने के बाद विकास कार्यों में और तीव्रता लाई गई है। उन्होंने कहा कि बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों के बारे में विचार-विमर्श किया।

...
बैठक में ये रहे उपस्थित...
बैठक में उपमहापौर वीरेंद्र शर्मा, पार्षद अलकनंदा हांडा, सोमेश उपाध्याय, राजेंद्र मोहन, योगराज, वीरेेंद्र आर्य, सुदेश कुमारी, हरदीप सिंह, नेहा कुमारी, निर्मल वर्मा, माधुरी कपूर, कृष्ण भानू, अजय कुमारी, रणवीर सिंह, पुष्प राज कात्यायन, बालक राम, नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार, सहायक अभियंता एचसी जसवाल और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed