फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Many programs will be organized up to two in Swachh Bharat Mission

स्वच्छ भारत मिशन में दो तक आयोजित होंगे अनेक कार्यक्रम

Fri, 24 Sep 2021 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Many programs will be organized up to two in Swachh Bharat Mission
मंडी नगर निगम की महापौर पत्रकारवार्ता करते हुए। - फोटो : Mandi
मंडी। नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर महापौर दीपाली जसवाल ने प्रेसवार्ता में कहा कि नगर निगम मंडी 26 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित अनेक गतिविधियों का आयोजन करेगा।
विज्ञापन

इसके लिए शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार भी अनेक गतिविधियां चला रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की रूपरेखा में कोविड-19 के नियमों का ध्यान रखते हुए शहर के आम नागरिक से लेकर समुदाय आधारित संगठनों, महिला स्वयं सहायता समूह और अन्य गैर सरकारी संगठनों की भागीदारी को सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन

26 सितंबर को सफाई मित्र सम्मान समारोह, 27 सितंबर को कचरे को अलग करो अमृत दिवस, 28 सितंबर को सार्वजनिक शौचालय सफाई जन भागीदारी उत्सव, 29 सितंबर को कचरा, कबाड़ व्यापारियों, कबाड़ियों और व्यक्तियों, महिला समूह जो कचरे या बेकार वस्तु को बेचकर उन्हें पुन: इस्तेमाल करके कमाई कर रहे हैं, कचरा निष्पादन में सहयोग करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 सितंबर को पार्षदों, समुदाय संगठन, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को कचरा के पूर्ण इस्तेमाल, उचित निष्पादन और अलगाव की उच्चतम तकनीकों से संबंधित जानकारी वर्चुअल माध्यम से दी जाएगी। एक अक्तूबर को सेरी मंच पर महिला समूह की ओर से बेकार सामान से तैयार की गई उपयोगी एवं सजावटी वस्तुओं की बिक्री के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर सेरी मंच पर स्वच्छता शपथ दिलाई जाएगी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed