फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi does not belong to Jairam, if it had been there, we would have done overall development here: Kaul Singh

जयराम की नहीं है मंडी, अगर होती तो करते यहां का समग्र विकास: कौल सिंह

Thu, 07 Oct 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mandi does not belong to Jairam, if it had been there, we would have done overall development here: Kaul Singh
मंडी में कांग्रेस के पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर पत्रकारों को संबोधित करते हुए। संवाद - फोटो : Mandi
मंडी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री मंडी हमारी है और हमारी रहेगी का नारा देकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी जयराम की नहीं है, मंडी के लोगों और यहां के मतदाताओं की है।
विज्ञापन

कौल सिंह ने कहा कि अगर मंडी जयराम की होती तो वे यहां के विकास के बारे में सोचते। इस दिशा में कुछ प्रयास भी करते। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के शासन में कांग्रेस ने थोक में विकास कार्य करवाए हैं। जबकि भाजपा के चार साल के शासनकाल में मंडी के दो विधानसभा क्षेत्रों को छोड़ कर कहीं पर भी विकास नहीं हुआ है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि वीरवार आठ अक्तूबर को पूर्व सांसद प्रतिभा वीरभद्र सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दायर करेंगी। इस बार कांग्रेस ने सर्वे करने के बाद जीतने की क्षमता और अच्छी छवि वाले उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर उपचुनाव लड़ेगी और चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कौल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर छह माह पूर्व से ही उन चुनाव क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं जहां उप चुनाव होने थे। वहां पर एसडीएम कार्यालय, तहसील और अन्य घोषणाएं करते रहे। मगर इनकी अधिसूचनाएं आज तक जारी नहीं की गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम सरकार भ्रष्टाचार से समझौता कर रही है। सैनिटाइजर, मास्क ओर वेंटिलेटर की खरीद में घोटाला हुआ है। इसके चलते स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, प्रवक्ता योगश सैनी, जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सेन आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed