फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi city will be cleaned for Shivratri festival

शिवरात्रि महोत्सव के लिए मंडी शहर होगा चकाचक

Wed, 09 Feb 2022 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mandi city will be cleaned for Shivratri festival
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए मंडी शहर को सुंदर और चकाचक करने के लिए नगर निगम सफाई अभियान जल्द शुरू करेगा। शहर की हर गली और हर वार्ड में शिवरात्रि से एक सप्ताह पहले साफ-सफाई की जाएगी। इसके अलावा शिवरात्रि मेले में स्वच्छता बनाए रखने के लिए पड्डल में करीब सौ डस्टबिन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

डस्टबिन में गंदगी न फेंककर यहां-वहां बिखेरने वालों को जुर्माना किया जाएगा। यह जुर्माना पांच सौ रुपये तक हो सकता है। इसके लिए 60 अन्य कर्मचारी ठेकेदारों के माध्यम से रखे जाएंगे। हालांकि, पड्डल मैदान को शिवरात्रि से पहले पूरी तरह से साफ किया जाएगा। वहीं, सेरी मंच की पौड़ियों को भी पानी से धोया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम के शहरी वार्डों में तैनात 150 कर्मचारियों को अपने-अपने वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के आदेश दिए जाएंगे। इसके लिए विशेष व्यवस्था का प्रावधान भी किया जाएगा। इसमें वार्डों के स्वयं सहायता समूहों और अन्य महिला मंडलों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर की टूटी-फूूटी सड़कों और रास्तों को भी दुरुस्त किया जाएगा। वहीं, रंगरोगन का काम भी जल्द शुरू होने वाला है। यह जानकारी नगर निगम के उप महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed