{"_id":"6224ed408f59867f6a6402dc","slug":"mahashivratri-fair-people-gathered-for-shopping-on-holiday-mandi-news-sml4017403196","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि मेला : छुट्टी के दिन खरीदारी को उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि मेला : छुट्टी के दिन खरीदारी को उमड़े लोग
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मंडी महाशिवरात्रि मेला मैदान में सजी फर्नीचर की दुकान में खरीदारी करते लोग।
- फोटो : Mandi
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेले में रविवार को अवकाश के चलते खूब भीड़ उमड़ी। इस दौरान खरीदारी भी जमकर की। बर्तन, कपड़ों, फर्नीचर, कंबल और साजो सामान की दुकानों में भीड़ दिखी। व्यापारियों का कहना है कि मेला धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है।
मौसम साफ रहा तो कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। बल्ह क्षेत्र के बर्तन विक्रेता गुरदयाल ने बताया कि कोरोना के चलते दो वर्षों से कारोबार मंदा रहा। अब कोरोना भी कम है और मौसम साथ दे तो कारोबार बढ़ सकता है। द्रंग क्षेत्र के कचौरी विक्रेता देव कुमार ने कहा कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण अभी लोग दुकान नहीं आ रहे हैं।
मौसम साफ रहा तो ही कुछ कारोबार होगा। रजाई-कंबल की दुकान कर रहे कश्मीर के अब्दुल राशिद ने कहा कि कई वर्षों से मंडी में महाशिवरात्रि मेले में दुकान लगा रहे हैं। गांव-गांव कंबल बेचने के बाद महाशिवरात्रि मेले में दुकान सजा लेते हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर से फर्नीचर कारोबारी मोहम्मद सुफियान का कहना है कि पहली बार मंडी महाशिवरात्रि मेले में दुकान सजाई है। अभी खरीदार नहीं पहुंच रहे हैं। पहले ही दिन बारिश होने से सामान भीग गया है। कहा कि मंडी के लोग अभी मोल भाव कर रहे हैं। अभी कारोबार मंदा ही चल रहा है। संवाद