फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Lord Ram and Sita united, Parashuram got angry

Mandi News: एक हुए भगवान राम और सीता, आक्रोशित हुए परशुराम

Mon, 07 Oct 2024 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 07 Oct 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Lord Ram and Sita united, Parashuram got angry
कोटली में रामलीला उत्सव की तीसरी संध्या में दर्शाए सीता स्वयंवर के दृश्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। रामलीला कमेटी कोटली की ओर से स्थानीय सामुदायिक किसान भवन में आयोजित रामलीला उत्सव की तीसरी संध्या पर सीता स्वयंवर के मनोरम दृश्य दर्शाए गए। इनमें दिखाया गया कि राजा जनक के आह्वान पर देश-विदेश के राजा स्वयंवर में पधारे हुए हैं, जहां ऋषि विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण भी विराजमान हैं। राजा जनक की ओर से शिव धनुष के भंजन की शर्त पर सीता से विवाह करने का एलान सभी को सुना दिया जाता है। जब कोई भी राजा शिव धनुष को उठा नहीं पाता तो विश्वामित्र का आदेश पाकर प्रभु श्री राम बड़ी ही सहजता से न केवल धनुष उठा लेते हैं, बल्कि उसका भंजन करने में भी सफल रहते हैं। इसके पश्चात सीता राम के गले में जयमाला पहना देती हैे और दोनों का विवाह हो जाता है। दृश्य में अचानक ऋषि परशुराम बड़े ही क्रोध में प्रवेश करते हैं। पहले तो वो शिव धनुष के भंजन पर आक्रोशित हो जाते हैं, लेकिन जब उन्हें पता चलता है कि राम अवतार हो चुका है तो वे प्रभु श्री राम के चरणों में गिरकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य एवं अधिवक्ता वेद प्रकाश कटोच ने मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रामलीला कमेटी के प्रधान प्रशांत मोहन व अन्य ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने रामलीला कमेटी को अपनी ओर से 10 हजार नकद राशि सहयोग के तौर पर भेंट की। तीसरी संध्या कमेटी के संस्थापक सदस्य यशवंत प्रसाद शास्त्री को समर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed