फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   loot on highway

वाहन रुकवा कर लूटा सामान, नकदी

Wed, 12 Aug 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर Updated Wed, 12 Aug 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
loot on highway
चैलचौक से टमाटर और आलू की खेप पंजाब बेचने के लिए ले जा रहे दो युवकों के साथ लूट का मामला सामने आया है। चंडीगढ़-मनाली एनएच पर बिलासपुर में बाइक सवार युवकों ने मारपीट की और आलू-टमाटर की खेप समेत चालक से पांच हजार लूट लिए। जीप चालक राकेश और प्रकाश ने बताया कि मंगलवार रात जब वे चैलचौक से टमाटर और आलू की खेप लेकर पंजाब के लिए निकले तो बिलासपुर के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी जीप के आगे बाइक लगा दी।
विज्ञापन

बदमाशों ने उनसे मारपीट करने के साथ उनके कब्जे से नकदी छीन ली और गाड़ी में लदी टमाटर और आलू की खेप को भी उतार लिया। डरे सहमे जीप सवार युवकों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। उन्होंने डर में मारे पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। इस संबंध में ट्रक और टैंपो यूनियन चैलचौक के प्रधान ठाकर दास ने कहा कि एसपी बिलासपुर से इस घटना की जांच की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

नाचन फ्रूट ग्रोवर यूनियन के प्रधान बीके ठाकुर और उप प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर ने कहा है कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। वे जल्द घटना के बारे में बिलासपुर प्रशासन से मिलेंगे। सराज सेब उत्पादक संघ के प्रधान चतर सिंह ने बताया कि एनएच पर हो रही गुंडागर्दी को रोकने के लिए सरकार गंभीर पग उठाए। इससे पूर्व भी करसोग के जीप चालक से रोपड़ के पास बदमाशों ने लूट की थी। जिससे क्षेत्र के ट्रांसपोर्टर दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed