फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Life is returning to normal in Dharampur, buses sent on routes

Mandi News: धर्मपुर में पटरी पर लौटने लगा जनजीवन, रूटों पर भेजीं बसें

Fri, 19 Sep 2025 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Life is returning to normal in Dharampur, buses sent on routes
विनाशकारी बाढ़ के बाद धर्मपुर बस अड्डे में बसों की मरम्मत कार्य में जुटी टीमें। संवाद
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर में बाढ़ के बाद हालात पटरी पर लौटने लगे हैं। बस अड्डा तथा दुकानों में घुसी गाद को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। कुछ बसों को रूटों पर भेजा गया। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी की भी मदद ली जा रही है। धर्मपुर में आई बाढ़ ने लोगों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। बसों की मरम्मत के लिए मेकेनिक जुट गए हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों ने ऋण लेकर सामान भरा था, लेकिन 15 सितंबर को सोन खड्ड के उफान ने सब कुछ तहस नहस कर दिया। दुकानदार नए सिरे से शुरुआत करने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। कुछ दुकानदार तो ऐसे हैं जो शायद ही अब दोबारा दुकान को शुरू कर पाएं क्योंकि उनके पास जो पूंजी थी वह उन्होंने पहले ही दुकान के सामान के लिए लगा दी थी। बाढ़ का पानी दीवारों को तोड़ कर अंदर के सामान को बहा कर ले गया है।
विज्ञापन

धर्मपुर में अब बिजली, पानी और दूरसंचार सुविधा शुरू हो गई है। अधिकांश सड़कों को बहाल कर दिया है। शेष सड़कों को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। धर्मपुर के एसडीएम जोगिंदर पटियाल ने कहा कि सभी विभागों को राहत कार्य में तेजी लाने के आदेश जारी किए गए हैं। कुछ रूटों पर बसें भेजकर लोगों को राहत पहुंचाना शुरू कर दिया है। पिछले चार दिनों से बंद पड़ी पेयजल योजनाएं भी बहाल होना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
दो परिवारों को जिंदगीभर न भूलने के दिए जख्म
बाढ़ ने दो परिवारों को ऐसे जख्म दिए जो कभी नहीं भर पाएंगे। धर्मपुर में केमिस्ट की दुकान करने वाले लेखराज उर्फ नीटू तो गाड़ी सहित बह गया। वहीं, एक टेंपो ट्रैवलर का चालक भी बह गया। परिजनों की अपनों की याद में रो रोकर बुरा हाल है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed