फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Legal action will be taken against those who get wrong registration done: Nardev Singh

गलत पंजीकरण करवाने वालों के विरुद्ध की जाएगी कानूनी कार्रवाई : नरदेव सिंह

Thu, 06 Nov 2025 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 06 Nov 2025 06:56 AM IST
विज्ञापन
Legal action will be taken against those who get wrong registration done: Nardev Singh
बालीचौकी (मंडी)। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2021 में मात्र पांच महीनों के भीतर लगभग 72 हजार गलत पंजीकरण किए गए थे, जिनके कारण बोर्ड पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद लगभग 172 करोड़ रुपये की राशि बिना उचित सत्यापन के वितरित की गई थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गलत पंजीकरण करवाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बुधवार को बालीचौकी में बोर्ड के उप कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने श्रम कार्यालयों को निर्देश दिए कि 31 दिसंबर तक फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें। जो श्रमिक पात्र पाए जाएं, उन्हें अगले 15 दिनों के भीतर सहायता राशि जारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सराज विधानसभा क्षेत्र की लगभग 50 पंचायतों के करीब 20 हजार से अधिक लोगों को उप कार्यालय का सीधा लाभ प्राप्त होगा। विकास खंड बालीचौकी के लगभग 12 हजार श्रमिक बोर्ड में पंजीकृत हैं।

अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दो वर्षों में विकास खंड बालीचौकी के पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लगभग 2.40 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। मंडी जिले में अब तक लगभग 92700 श्रमिक भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हैं। सभी पात्र श्रमिकों से उन्होंने अपील की कि वे शीघ्रता से पंजीकरण करवाएं ताकि योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed