फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Learned mushroom cultivation tips from farmers of Dharampur

Mandi News: धर्मपुर के किसानों से सीखे मशरूम की खेती के नुस्खे

Thu, 25 Apr 2024 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Learned mushroom cultivation tips from farmers of Dharampur
पहाड़ी रत्न ब्रांड नाम से करेंगे बिक्री : सतपाल चौहान
विज्ञापन

खौदा में स्थापित किए गए मशरूम प्लांट का दौरा किया
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर किसान उत्पादक संघ-एफ़पीओ के दो दर्जन किसान शेयर होल्डरों ने वीरवार को टिहरा क्षेत्र के खौदा में स्थापित मशरूम प्लांट का दौरा किया और मशरूम की खेती के बारे में जानकारी हासिल की। इससे पहले बीते सप्ताह हल्दी के बारे में ज्वालामुखी में कर्नल पीसी राणा के हल्दी फार्म हाउस का दौरा किया था। किसानों का नेतृत्व एफपीओ के अध्यक्ष सतपाल सिंह चौहान, महासचिव भूपेंद्र सिंह, करतार सिंह और रमेश पालसरा ने किया।
मशरूम प्लांट के संचालक अंतरराष्ट्रीय एथलीट कोच भूपिंदर भूप्पी ने बताया कि उन्होंने यह प्लांट डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया है। इससे वर्तमान में बटर मशरूम तैयार किया जा रहा है और अगले एक साल में सटाके मशरूम और कीड़ा जड़ी मशरूम भी तैयार किए जाएंगे। कीड़ा जड़ी का अंतरराष्ट्रीय बाजार में रेट दो लाख से भी ज्यादा है। प्रोटीन की सबसे ज्यादा मात्रा मांस के अलावा मशरूम में अधिक होती है। यहां डेढ़ दर्जन लोगों को रोजगार मिला है और मशरूम की मार्केटिंग के लिए वे स्वयं और उनका बेटा काम कर रहे हैं। कहा कि उनका यह मशरूम उत्पादन केंद्र स्थानीय किसानों, महिला समूहों और एफपीओ से जुड़े लोगों के लिए ट्रेंनिग सेंटर के रूप में अपना योगदान दे सकता है। पैदावार की मार्केटिंग के लिए भी प्लेटफार्म उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन

एफपीओ अध्यक्ष सतपाल और भूपेंद्र ने बताया कि वे सभी क्षेत्रों में मशरूम की खेती करने वाले लोगों और महिला समूहों को चयनित करेंगे और उन्हें ट्रेंनिग देंगे। जरूरत के अनुसार इसका बीज और जैविक खाद उपलब्ध करवाने के लिए कार्य करेंगे। कहा कि वे धर्मपुर में पैदा होने वाले मशरूम को पहाड़ी रत्न ब्रांड नाम से बाजार में बिक्री करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि रखोह क्षेत्र के लिए अलग कमेटी गठित की जाएगी। जिसके गठन की जिम्मेवारी अमृत लाल और पूर्ण चंद पराशर को दी गई। इस अध्ययन भ्रमण और बैठक में करतार सिंह, सुरेश कुमार, रमेश धीमान, युद्धवीर, अमृत लाल, पूर्ण चंद, क्रांति कुमार, कमला देवी, शनि कुमार, प्रकाश चंद, लुद्दर सिंह, शांतिस्वरूप और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed