{"_id":"5fc527cf8ebc3e9c055bdad5","slug":"laying-and-inauguration-of-crores-mandi-news-sml353066573","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में जल जीवन मिशन के तहत खर्च किये जा रहे 18 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर में जल जीवन मिशन के तहत खर्च किये जा रहे 18 करोड़
विज्ञापन
सुंदरनगर के निहरी में पेजजल योजना का शिलान्यास करते जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर संवाद
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर(मंडी)। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र दौरे के दौरान सोमवार को करोड़ों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इस मौके पर विधायक राकेश जंवाल भी उनके साथ उपस्थित रहे।
सुंदरनगर के निहरी, बंदली और सोझा दौरे पर पहुंचे जल शक्ति मंत्री ने निहरी में 1.85 करोड़ की लागत से बनने वाले किसान भवन, 1.20 करोड़ की लागत से बनने वाली पेयजल योजना भयंकर, 87 लाख से निर्मित होने वाली पेयजल योजना क्यार-कांडी, 12 लाख से बनने वाले कानूनगो कुटीर भवन का शिलान्यास किया। वहीं, 89 लाख से बनी सोझा, बोई और बंदली उठाऊ पेयजल योजना, 60 लाख से बनी ग्राम पंचायत सोझा उठाऊ पेयजल योजना और 62.20 लाख से बने राजकीय उच्च पाठशाला किंदर के भवन का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में जल शक्ति मंत्री ने कहा कि सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में जलजीवन मिशन के तहत 18 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
सुंदरनगर में विधायक राकेश जंवाल के नेतृत्व में विकास को नई गति मिली है। उन्होंने विधायक को आश्वस्त किया है कि विकास के कार्यों के लिए सुंदरनगर को धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जो भी मांगें उन्होंने रखी हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। विधायक राकेश जंवाल ने कहा कि सरकार निहरी क्षेत्र के विकास को विशेष तवज्जो दे रही है। यहां पर पुलिस चौकी, कॉलेज, आईटीआई और सीएचसी को न केवल मंजूरी दी गई, बल्कि इनके भवन निर्माण के लिए बजट का भी प्रावधान किया गया। ग्रामीणों की सुविधा के लिए आईपीएच का उपमंडल कार्यालय भी खोला गया है। इस मौके पर खेल मैदान किंदर के लिए 5 लाख रुपये, खेल मैदान सोझा के लिए 2 लाख, हिमांशू देव सराय को 2 लाख और स्थानीय क्रिकेट क्लब को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 10 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में अनिल गुलेरिया, घनश्याम वर्मा, सुरेश कुमार, भागवती, चंपा, तुलाराम, मेहर चंद, पन्ना देवी, सत्या देवी, प्रेम और श्याम लाल सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।