फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Landslide in Mana village threatens half a dozen houses

Mandi News: माणा गांव में भूस्खलन से आधा दर्जन मकानों पर खतरा

Mon, 18 May 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Landslide in Mana village threatens half a dozen houses
फोरलेन निर्माण के भूमि कटाव से उपजाऊ जमीन धंसी, प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। नेशनल हाईवे पर माणा गांव के पास फोरलेन निर्माण के दौरान हो रहे भूमि कटाव से ग्रामीणों के रिहायशी मकान, गोशालाएं और उपजाऊ भूमि खतरे की जद में आ गई है। लगातार हो रहे भूस्खलन से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल स्थायी सुरक्षा उपाय करने की मांग उठाई है।
ग्रामीणों के अनुसार जमीन धंसने से करीब पांच बीघा उपजाऊ भूमि में तीन फीट चौड़ी और 15 से 20 फीट गहरी खाई बन गई है। भूस्खलन के चलते हेम सिंह, तेज सिंह, कर्म सिंह, हुकम सिंह और दीप चंद के रिहायशी मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं सड़क के ऊपर स्थित महेंद्र पाल की उपजाऊ भूमि और गौशाला को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

ग्रामीण कालू राम, चेत राम, शेष राम, भादर सिंह और साधू राम के मकानों में दरारें पड़ गई हैं, जिससे उनके गिरने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हेम सिंह और महेंद्र पाल की करीब 15 बीघा भूमि लगातार धंस रही है। यदि समय रहते उचित सुरक्षा प्रबंध नहीं किए गए तो बरसात के मौसम में बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उपमंडलाधिकारी पधर से मौके का दौरा कर नुकसान का जायजा लेने और प्रशासन के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों ने एनएचएआई और निर्माण कंपनी से भी प्रभावी सुरक्षा उपाय करने की अपील की है।

हेम सिंह, महेंद्र पाल, चेत राम, कालू राम, साधू राम, भादरू राम, कर्म सिंह, तेज सिंह, दीप चंद, हुकम सिंह, महेश, अरुण, शेष राम, विद्या देवी, दमोदर दास, गुरुवचन सिंह, दया देवी और दूनी चंद सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की मांग उठाई है। उधर, एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि एनएचएआई और निर्माण कंपनी को आवश्यक सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed